बरोठा पहुंची कलश यात्रा का जगह-जगह किया स्वागत ।
बरोठा ,भाटखेड़ी से प्रारंभ होकर मोरूखेड़ी होते हुए बरोठा पहुंची कावड़ यात्रा का नगर भ्रमण पर जगह-जगह चौराहा पर नेता एवं समाजसेवियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया । डीजे की धुन पर शिव भक्त नाचते गाते हुए व महिलाओं द्वारा सर पर कलश लिए कावड़ यात्रा ने नगर भ्रमण किया इस दौरान अभिषेक मैरिज गार्डन पर लाखन नागर भाटखेड़ी द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था एवं अभिषेक मैरिज गार्डन संचालक धर्मेंद्र नागर , मुकेश नागर द्वारा चाय एवं पानी की व्यवस्था की गई । यात्रा पुनः प्रारंभ होकर हरिहर आश्रम कालोदिया पहुंची जहां पर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर महा आरती के पश्चात महा प्रसादी का वितरण कर यात्रा का समापन किया गया । यात्रा समापन के पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया । जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की गई ।






