ग्रामीण जनों ने डॉक्टर गुजराती के खिलाफ बरोठा टप्पा तहसीलदार को सोपा ज्ञापन ।

0
550
  • ग्रामीण जनों ने डॉक्टर गुजराती के खिलाफ बरोठा टप्पा तहसीलदार को सोपा ज्ञापन ।
    बरोठा, ग्रामीण जनों द्वारा शहीद जागेश्वर धाकड़ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोठा से बीएमओ मेघा पटेल को हटाकर डॉक्टर राजेंद्र गुजराती को बरोठा उप स्वास्थ्य केंद्र का bmo बनाए जाने के संबंध में तहसीलदार पूजा भाटी को ज्ञापन सोपा । ग्रामीण जनों ने बताया कि डॉक्टर गुजराती का व्यवहार ठीक नहीं है, पूर्व में 2017 में bmo रहते डॉक्टर गुजराती द्वारा ग्रामीण जनों व जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार कर गाली-गलौज की गई थी । इस संबंध में जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों द्वारा 2018 में सत्ता परिवर्तन होने पर कांग्रेस के तत्कालीन प्रभारी मंत्री जीतू पटवारी को आवेदन देकर हटवाया गया था । ग्रामीण जनों का कहना है कि सीएमएचओ से सांठ गांठ कर डॉ राजेंद्र गुजराती ने बरोठा बीएमओ मेघा पटेल को हटाकर बरोठा बीएमओ के लिए अपना स्थानांतरण करवाया । इस बात को लेकर ग्रामीण जनों में आक्रोश है उनका कहना है कि यदि गुजराती को नहीं हटाया गया तो स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा । इस दौरान उपस्थित ग्रामीण संतोष नागर ,योगेश नागर, श्याम नागर, अभिषेक नागर ,ऋषि नागर ,सुनील नागर ,मनोज मीणा, पियूष टकरावदिया आदि सैकड़ो ग्रामीणजन उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here