व्यापारी महासंघ का वार्षिक स्नेह सम्मेलन व चुनाव संपन्न ।
बरोठा (नि. प्र) बरोठा में व्यापारी महासंघ का मिलन समारोह गत दिवस श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में सावन की रिम झिम फ़ुवारो में एक खुशनुमा माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में महासंघ के संरक्षक निर्भय सिंह नागर, जगदीश मेहता, प्रदीप मेहता, सुनील महाजन और महासंघ के अध्यक्ष पर्वत सिंह नागर द्वारा मां गायत्री के चित्र पर माल्या अर्पण एवं दीप्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई । शब्दों द्वारा स्वागत पर्वत सिंह नागर ने किया पिछले साल का आय व्यय का हिसाब मुकेश नागर द्वारा बताया गया । सभी सदस्यों द्वारा अपनी जो समस्या थी उसकी आपस में चर्चा की और उस समस्या को हल करने की बात हुई। व्यापारियों पर किसी प्रकार की समस्या आए तो सभी ने एक जुट रहने की बात कही साथ ही आगामी दिनो में एक दिवसीय टूर की बात हुई। इसके साथ ही महासंघ के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुवे। उसमें सर्वानुमति से पर्वत सिंह नागर को अध्यक्ष चुना गया साथ ही उपाध्यक्ष राधेश्याम टेलर, कमल नागर , कपिल नागर, सचिव महेश गुप्ता सर, कोषाध्यक्ष मनोज महाजन,सह सहकोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता ,सहसचिव राजेश पटेल, आशीष नागर पतंजलि, प्रचार मंत्री संजय सोलीवाल, मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र वर्मा को बनाया गया साथ ही 11 सदस्यीय कार्यकारणी का गठन किया गया। इसके पश्चात सभी ने सहभोज का आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन समीर मेहता ने किया और अंत में सभी का आभार मुकेश मेहता ने माना।






